दहेज प्रताड़ना के आठ अभियुक्त गिरफ्तार
समकालीन अभियान में दहेज प्रताड़ना के आठ आरोपी को एकंगरसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया।
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 02:51 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 02:51 AM (IST)
नालंदा। समकालीन अभियान में दहेज प्रताड़ना के आठ आरोपी को एकंगरसराय पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर उसे थाने से ही रिकॉल पर मुक्त किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दहेज प्रताड़ना कांड के अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे शनिवार को दुलारी बिगहा गांव से छापा मारकर संजय प्रसाद, गीता देवी, जितेन्द्र कुमार, बच्ची देवी, विनोद प्रसाद, निर्मला देवी, शिवरानी देवी, बिरेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां से सभी को रिकॉल पर मुक्त किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें