Move to Jagran APP

होलिका दहन को ले दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोली

नालंदा। होलिका दहन के दिन अश्लील गीतों के ले दो जातियों के बीच हुई रोड़ेबाजी के साथ दहशत फैलाने को ले

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 12:25 AM (IST)
होलिका दहन को ले दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोली
होलिका दहन को ले दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोली

नालंदा। होलिका दहन के दिन अश्लील गीतों के ले दो जातियों के बीच हुई रोड़ेबाजी के साथ दहशत फैलाने को लेकर फायरिग की गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। शुक्रवार को भी गोलीबारी होने की सूचना मिल रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की है।

loksabha election banner

प्राप्त खबर के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में होलिका दहन के दिन कुछ दलित महिला हाथ में नीम का डांढ लेकर जहां होलिका दहन हो रहा था, उस स्थान पर पहुंच गयी जिसके चलते गांव के विशेष जातियों के द्वारा कुछ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने लगे जिसके चलते दलित परिवारों में आक्रोश बढ़ गया और होलिका दहन के पूर्व दोनों गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी होना शुरू हो गया। साथ-साथ रुक रुक कर गोलीबारी भी की गई। गांव के लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दे दी। घटना की खबर मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद मुतफिक अहमद के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र चौधरी, अशोक सिंह, सहायक अवर निरीक्षक बच्चन मंडल समेत कई पुलिस पदाधिकारी अलीपुर गांव पहुंचे और लोगों को समझा-कर होलिका दहन करवाया। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शुक्रवार को भी रुक रुक कर गोलीबारी होने की सूचना मिल रही है। गांव में भय का वातावरण बना हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं वे निर्दोष है लेकिन दूसरे पक्षों के लोगों ने बताया कि गिरफ्तार लोग निर्दोष नहीं वही लोग रोड़ेबाजी कर रहे थे। इस मामले में कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर गिरफ्तार करने में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.