महिलाओं की बहादुरी को सलाम करने बारडीह पहुंची कांग्रेस की टीम
बिहारशरीफ: राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ¨चता जाहिर करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष दिलीप क
बिहारशरीफ: राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ¨चता जाहिर करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में अपराधी बेलगाम हैं। राज्य अराजकता के दौर से गुजर रहा है। जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। मंगलवार को जिला कांग्रेस की टीम इस्लामपुर प्रखंड के बारडीह गांव पहुंची। इस गांव में 17 जनवरी को चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसमें महिलाओं ने अपनी हिम्मत के बल पर अपराधियों को धर-दबोचा था। बाद में भीड़ की पिटाई से 2 चोरों की मौत हो गई थी। महिलाओं के साहस को सलाम करने पहुंची कांग्रेस की टीम ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था में भारी गिरावट आई है। बारडीह की महिलाओं की बहादुरी के कारण ही बड़ी घटना होने से बच गई। उन्होंने कहा कि जब पुलिस-प्रशासन ही निष्क्रिय हो तो आम लोगों को अपनी रक्षा स्वयं करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पकड़े गए अपराधियों ने गांव वालों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है, उससे पूरा गांव सहमा है। गांव की सुरक्षा के अब तक को प्रबंध नहीं किए गए हैं। इस मौके पर इस्लामपुर के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ¨सह, मीर अरशद हुसैन, उस्मान गजी, कैैप्टन शाहीद, ¨टकू कुमार, मो. अस्लम सहित बड़ी संख्या गांव के लोग भी मौजूद थे।