Move to Jagran APP

केन्द्र पर राफेल घोटाले का आरोप लगा धरने पर बैठे कांग्रेसी

बिहारशरीफ। स्थानीय अस्पताल चौराहा पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राफेल घोटाला व महिलाओं की असुरक्षा के खिलाफ धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 10:39 PM (IST)
केन्द्र पर राफेल घोटाले का आरोप लगा धरने पर बैठे कांग्रेसी
केन्द्र पर राफेल घोटाले का आरोप लगा धरने पर बैठे कांग्रेसी

बिहारशरीफ। स्थानीय अस्पताल चौराहा पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राफेल घोटाला व महिलाओं की असुरक्षा के खिलाफ धरना दिया। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि देश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। अभी हाल में राफेल सौदे में घोटाला किया गया। 36 लड़ाकू विमान खरीद का कांट्रैक्ट ऐसी कम्पनी को दे दिया गया, जिसे रक्षा क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड से कांट्रैक्ट छीनकर रिलायंस को दे दिया गया। मोदी सरकार के भय से बड़े-बड़े अफसर भी साथ दे रहे हैं, लेकिन इनकी कलई जनता के सामने धीरे-धीरे खुल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2019 में केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। तब किसी घोटालेबाज को बख्शा नहीं जाएगा।

loksabha election banner

धरनास्थल पर कांग्रेस के जिला प्रभारी कैलाश पाल व नीतू ¨सह ने वित्त मंत्री अरूण जेटली पर विजय माल्या का साथ देने का आरोप लगाया। धरना को सफल बनाने में जितेंद्र प्रसाद ¨सह, मुन्ना पांडे, कैप्टन, नवप्रभात प्रसाद, उदय शंकर कुमार, ताराचंद मेहता, उषा देवी, रामचंद्र प्रसाद, अजय कुमार, मोहम्मद अहमद हुसैन, राजेश्वर प्रसाद, राजीव कुमार व भूपेंद्र ¨सह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.