Move to Jagran APP

बिहार में बड़ा हादसा: मधुबनी से राजगीर जा रही यात्री बस पलटी, 35 लोग घायल

मधुबनी से राजगीर जा रही एक यात्री बस नालंदा के सरमेरा में पलट गई जिससे उसमें सवार 35 यात्री घायल हो गए। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं और राजगीर मेला देेखने जा रहे थे।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 11:55 PM (IST)
बिहार में बड़ा हादसा: मधुबनी से राजगीर जा रही यात्री बस पलटी, 35 लोग घायल
बिहार में बड़ा हादसा: मधुबनी से राजगीर जा रही यात्री बस पलटी, 35 लोग घायल

 नालंदा [जेएनएन]। बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा के पास मधुबनी से राजगीर आ रही बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई जिससे बस में सवार 35 लोग घायल हो गए। इनमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

loksabha election banner

घटना घोसवारी थाना के पास हुई जहां मधुबनी से राजगीर जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। यात्रियों से भरी बस मधुबनी से राजगीर जा रही थी। बस पर सवार लोग मलमास मेला घूमने जा रहे थे। उस दौरान बस अचानक पलट गई। इस हादसे के बाद से लोगों में चीख-पुकार मच गई।

स्‍थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में मोकामा के अस्‍पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस काे दी। पुलिस अस्पताल पहुंचकर लोगों से घटना के बारे में तहकीकात कर रही है। घटना के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर फरार है।

घायलों की सूची

अनरवा देवी

 जमुना देवी

सुरेश साह

धानो देवी

रीतेश कुमार

ये सभी मधुबनी जिले के हरलाखी थाना के हरने गांव के निवासी हैं। बस पर सवार सभी एक ही गांव के थे । बस में कुल  50  लोग सवार थे । मुख्य रूप से यह घटना पटना जिले के घोसवरी थाना के सदहा गांव के पास हुई है। सरमेरा का बार्डर है। लगभग  35  लोग घायल है। अन्य घायल का इलाज मोकामा अस्पताल में  चल रहा है। सभी लोग मलमास मेला में शामिल होने आ रहे थे 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.