यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विशुनपुर समेत चार जगहों पर होगा नए पुलों का निर्माण, जान जोखिम में डालकर निकलते थे ग्रामीण
चंडी प्रखंड के विशुनपुर समेत चार स्थानों पर नदियों पर आरसीसी पुलों का निर्माण किया जाएगा। विशुनपुर में पुल बनने ...और पढ़ें

HighLights
- विशुनपुर समेत चार जगहों पर पुल बनेंगे |
- किसानों को खेती में होगी आसानी |
- 16 करोड़ रुपये होंगे खर्च |
संवाद सूत्र, चंडी। प्रखंड के विशुनपुर सहित चार स्थानों पर नदियों में आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा। भगवानपुर, सतनाग और मनसापुर नदियों में पानी घटते ही कार्य आरंभ होगा। विशुनपुर में पुल बनने से लगभग तीन सौ की आबादी को सुविधा मिलेगी। इस गांव के दोनों टोले के किसानों को खेती में भी सहूलियत होगी।
विशुनपुर, चिरैया नदी के दोनों तटों पर बसा है। एक किनारे की बस्ती में पक्की सड़क की पहुंच है, जबकि दूसरी बस्ती में जाने के लिए ग्रामीणों ने चचरी पुल का निर्माण किया है।
विशुनपुर, भगवानपुर, सतनाग और मनसापुर में नदियों पर पुलों का निर्माण किया जाएगा। विशुनपुर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। सतनाग और भगवानपुर में भी पुराने पुल खतरनाक हो चुके थे। -हरिनारायण सिंह, विधायक, हरनौत।