Move to Jagran APP

मॉस्क की रबर टूटी तो बीडीओ ने खुद का काटा चालान

बीते दो दिनों से लोगों को मास्क पहनाने व फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने को शासन के अधिकारी दल-बल समेत सड़क पर उतर गए हैं। बिना किसी का रसूख देखे मास्क नहीं पहनने पर 50 रुपए का चालान किया जा रहा है। बदले में मास्क भी पहनने को दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 11:31 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:12 AM (IST)
मॉस्क की रबर टूटी तो बीडीओ ने खुद का काटा चालान
मॉस्क की रबर टूटी तो बीडीओ ने खुद का काटा चालान

संवाद सूत्र, एकंगरसराय: मॉस्क लगाकर कोरोना से स्वयं को 70 प्रतिशत तक बचाया जा सकता है। बीते दो दिनों से मॉस्क को लेकर प्रशासन का कड़ा रूख दिख रहा है। लोगों को प्रेरित करने के लिए अधिकारियों का दल सड़क पर उतरा है। वैसे लोगों का चलान काटा जा रहा है जो बिना मॉस्क के हैं। बदले में मॉस्क भी पहनाया जा रहा है। इस काम में एकंगरसराय बीडीओ भी पूरी मुस्तैदी के साथ लगे हैं। लेकिन बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार पंडित ज्योंही मॉस्क लगाकर अपने चैम्बर से किसी से बात करते हुए निकल रहे थे कि इसी बीच उनके मास्क का रबर टूट गया, जिससे उनके नाक-मुंह से मॉस्क हट गया। उन्हें तत्काल अपनी गलती का अहसास हुआ और लोगों के समक्ष ही खुद का चालान काट डाला और दूसरा मॉस्क पहनकर लोगों को मॉस्क पहनने के प्रति जागरुक भी किया। बीडीओ ने कहा कि हमें अपना आदर्श खुद पेश करना होगा। तभी दूसरे लोगों को मास्क पहनने व फिजिकल डिस्टेंश के लिए प्रेरित कर सकते हैं। बता दें कि सोमवार को अभियान के पहले दिन बीडीओ ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा, अमनार खास पंचायत के पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार, बादरबाद पंचायत के मुखिया कौशलेंद्र कुमार, हेल्थ मैनेजर एकंगरसराय मनोज कुमार से लेकर वार्ड सदस्य का चालान काटा था। सोमवार को 39 व मंगलवार को 43 लोगों के चालान काटे गए थे। एकंगरसराय में बीडीओ मनोज कुमार पंडित, सीओ स्वेताभ कुमार वर्मा व थानाध्यक्ष विवेक राज के नेतृत्व में अलग-अलग टीम नित्य मॉस्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.