Move to Jagran APP

14 दिसम्बर से प्लास्टिक थैली के उपयोग पर पूरी तरह से लग जाएगा प्रतिबंध

नालंदा। आगामी 14 दिसम्बर से राज्य भर में प्लास्टिक थैली के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जा

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:13 PM (IST)
14 दिसम्बर से प्लास्टिक थैली के उपयोग पर पूरी तरह से लग जाएगा प्रतिबंध
14 दिसम्बर से प्लास्टिक थैली के उपयोग पर पूरी तरह से लग जाएगा प्रतिबंध

नालंदा। आगामी 14 दिसम्बर से राज्य भर में प्लास्टिक थैली के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने प्लास्टिक थैली पर प्रतिबंध लगाने तथा इसे सख्ती से लागू करने का आदेश तमाम जिले के नगर निकाय को जारी किया है। दिए गए निर्देश में बताया गया है कि प्लास्टिक थैली से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। इससे न केवल मिट्टी तथा जल दूषित हो रहा है बल्कि बेजुवान जानवर भी खाद्य पदार्थों के साथ प्लास्टिक थैली को निगल जाते हैं। इसको जलाने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी बेहद खराब असर पड़ रहा है। मंत्री ने नगर निकाय को प्लास्टिक थैली के उपयोग को प्रभावी बनाने के लिए सघन जन जागरण अभियान के साथ प्रचार-प्रसार करने को निर्देश दिया है। बता दें कि राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्लास्टिक थैली पर प्रतिबंध के लिए अधिसूचना जारी किया है। जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को प्लास्टिक से पर्यावरण को किस तरह का नुकसान पहुंच रहा है इसके बारे में बताने का काम किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.