पानी से भरी बाल्टी में डूबने से अबोध बच्ची की मौत
राजगीर। थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम टोले में गुरुवार को पानी से भरी बाल्टी में डूबने से तीन वर्षीय
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:19 PM (IST)
राजगीर। थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम टोले में गुरुवार को पानी से भरी बाल्टी में डूबने से तीन वर्षीय एक अबोध बच्ची की मौत हो गई। मां सुलेखा देवी जिस समय घर में खाना बना रही थी। उस दौरान बच्ची रूचिका घर के बरामदा में गेंद से खेल रही थी तभी गेंद बाल्टी में जा गिरी। जिसे निकालने लिए वह बाल्टी में झुकी और उलट गई। बच्ची की नानी मीना देवी ने बताया कि काफी देर के बाद जब रूचिका का ध्यान आया तो खोजबीन के क्रम में पानी से भरे बाल्टी में उसे मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची को दफना दिया गया है। नानी ने बताया कि बच्ची के पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वह बेटी के साथ मारपीट करता था। इसलिए बेटी सुलेखा देवी मायके आकर रह रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें