विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश नहीं तो चुनाव नहीं लड़ेंगे: अनंत सिंह का एलान; निशांत कुमार पर दिया बड़ा बयान

Published: Wed, 25 Mar 2026 06:47 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री न रहने पर वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने बिहार के विकास का श्रेय नीतीश को दिया और निशांत कुमार को भविष्य के लिए उपयुक्त मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया।  

पूर्व विधायक पप्पू खां के आवास पर मोकामा विधायक अनंत सिंह। जागरण

पूर्व विधायक पप्पू खां के आवास पर मोकामा विधायक अनंत सिंह। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहते हैं, तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह केवल नीतीश कुमार के नेतृत्व का परिणाम है। उन्‍होंने बिहारशरीफ में पूर्व विधायक पप्पू खां के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। 

अनंत सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति बनती है, तो निशांत कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं। उनके अनुसार निशांत पढ़े-लिखे, सुलझे हुए और अपने पिता की तरह दूरदर्शी सोच रखने वाले हैं।

दिल्‍ली कोई विदेश नहीं है 

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली कोई विदेश नहीं है और वहां जाना बिहार छोड़ने का संकेत नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक घंटे में दिल्ली और एक घंटे में बिहार पहुंचा जा सकता है, इसलिए इस तरह की बातें निराधार हैं। हालांकि, अगले मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि राज्य का विकास लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे पहली बार बिहारशरीफ आए हैं और यहां का विकास काफी सराहनीय है। इस दौरान पप्पू खां ने बताया कि पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के पुत्र के निधन की सूचना मिलने पर अनंत सिंह उनसे मिलने पहुंचे थे।

स्वागत में उमड़ी भीड़

अनंत सिंह के आगमन पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए बैंड-बाजा और घोड़े की व्यवस्था की गई थी।

बड़ी संख्या में लोग माला पहनाने और उनके साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखे। भीड़ के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।