Move to Jagran APP

मानपुर नरसंहार का आरोपी जानो राउत गिरफ्तार

मानपुर नरसंहार का आरोपी जानो राउत उर्फ मुन्नी राउत को पुलिस ने ¨सग्थू गांव से गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 03:05 AM (IST)
मानपुर नरसंहार का आरोपी जानो राउत गिरफ्तार
मानपुर नरसंहार का आरोपी जानो राउत गिरफ्तार

नालंदा। मानपुर नरसंहार का आरोपी जानो राउत उर्फ मुन्नी राउत को पुलिस ने ¨सग्थू गांव से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा सहित सात गोली भी बरामद की है। सदर डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जानो राउत वर्ष 2001 के नरसंहार का आरोपी है। यहां पर उसने सात लोगों की हत्या कर दी थी। जिसमें यह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि मानपुर पुलिस को सूचना मिली की ¨सग्थू गांव में एक अपराधी पिस्तौल लेकर लोगों को धमका रहा है। इसी सूचना के आधार पर मानुपर थानाध्यक्ष अनूप कुमार, एसआइ गंगा प्रसाद दल-बल के साथ पहुंच कर मौके पर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर से लोडेड पिस्तौल व सात गोली भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि मानपुर नरसंहार का आरोपी भी रहा है। हाल में जेल से छूट कर आया था। उसके बाद गांव में फिर से दहशत फैलाने का काम कर रहा था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.