Move to Jagran APP

यादगार होंगे विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ, गांधी जयंती व प्रकाश पर्व

बिहारशरीफ : विश्व शांति स्तूप की 50वें वर्षगांठ, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं गुरु नानक देव के

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM (IST)
यादगार होंगे विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ, गांधी जयंती व प्रकाश पर्व
यादगार होंगे विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ, गांधी जयंती व प्रकाश पर्व

बिहारशरीफ : विश्व शांति स्तूप की 50वें वर्षगांठ, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं गुरु नानक देव के 550 वां प्रकाश पर्व के अवसर पर अक्टूबर माह में राजगीर में अलग-अलग तिथियों एवं स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए शुक्रवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विश्व शांति स्तूप के स्थापना समारोह की मुख्य जवाबदेही पर्यटन विभाग की होगी। बापू की 150वीं जयंती समारोह में शिक्षा विभाग की अहम भूमिका होगी तथा गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व का आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करेगी। इस अवसर पर राजगीर में आने वाले अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के आवासन, भोजन की व्यवस्था से लेकर शहर में यातायात व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को अभी से ही तैयारी करने का निर्देश दिया गया। अलग-अलग कोषांग बना नोडल पदाधिकारी के दायित्व निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व यातायात के लिए सभी प्रतिनियुक्त किए जाने वाले पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के आवासन के लिए अभी से ही उपयुक्त स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के लिए अभी से ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पदाधिकारी, कर्मी की प्रतिनियुक्ति एवं संसाधनों की आवश्यकता का आकलन कर संबंधित विभाग से अधियाचना करने का निर्देश दिया गया। कहा विश्व शांति स्तूप समारोह में राष्ट्रपति भी शिरकत करेंगे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, पर्यटन विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजगीर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.