विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरू सहाय लाल की 133 वीं जयंती मनाई गई

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Aug 2022 11:09 PM (IST)

गुरू सहाय लाल की 133 वीं जयंती मनाई गई

गुरू सहाय लाल की 133 वीं जयंती मनाई गई
गुरू सहाय लाल की 133 वीं जयंती मनाई गई

गुरू सहाय लाल की 133 वीं जयंती मनाई गई

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : कतरीसराय प्रखंड के बादी गांव में बिहार के महामानव स्व गुरू सहाय लाल की 133 वीं जयंती उनके पैतृक गांव बादी में रजनीश कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी नालंदा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने माल्यार्पण एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वहां पर उपस्थित गुरु सहाय बाबू के अनुयायियों एवं स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि गुरु सहाय बाबू हमारे आदर्श हैं। वह महान शिक्षाविद भी थे। उस समय वे अंग्रेजी सरकार की हुकूमत में राजस्व एवं विकास मंत्री के पद पर रहे लेकिन उसके बाद भी पूरे बिहार में इनके द्वारा कई स्कूलों की स्वीकृति प्रदान करा कर उस समय उनका निर्माण कराया गया जिस का जीता जागता उदाहरण हमारे नालंदा में भी देखने को मिल जाएगा। जिसमें टेकनारायण उच्च विद्यालय बादी, मध्य विद्यालय कुर्मीचक, मध्य विद्यालय समयागढ़, मध्य विद्यालय कुम्हरा, मध्य विद्यालय सरमेरा, मध्य विद्यालय इस्लामपुर, मध्य विद्यालय कुण्डवापर ऐसे कई स्कूल उस समय इनके द्वारा कई जिले में भी बनवाया गया था। आजादी के बाद भी वे श्री बाबू के मंत्रिमंडल काल में किसानों के लिए उनकी आवाज उठाते रहते थे। इस अवसर पर बादी गांव के ही उनके अनुयायी रहे आनंदी बाबू ने छात्र छात्राओं को उनके जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि आप सभी बच्चे उनके आदर्श पर चलकर ही अपना भविष्य बना सकते हैं। इस अवसर पर डॉ गोपाल शरण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मोहन कुमार, जितेंद्र प्रसाद सिंह, पिंटू कुमार, राजीव रंजन गुड्डू, उदय कुमार कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, रिंकू कुमार, रविंदर प्रसाद, कतरीसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी के अलावा ग्रामीण जनता के द्वारा भी माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।