साहसी नदी पर बने पुल का उद्घाटन
संवाद सूत्र, नूरसराय (नालंदा): प्रखंड के दरियापुर गांव के साहसी नदी में एक करोड़ 99 लाख 38 हजार की लागत से आरसीसी पुल का उद्घाटन ग्रामीण कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को किया। पुल के उद्घाटन के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि साहसी नदी पर पुल का निर्माण होने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ होगा। पुल का निर्माण हो जाने से नूरसराय प्रखंड व वेन प्रखंड का रास्ता 5 किलो मीटर कम हो गया है। इसके जरिए जिला मुख्यालय आना जाना अब आसान हो जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य में हर गांव को सड़कों से जोड़ा जायेगा। वहीं उन्होंने 'अच्छे दिन आने वाले हैं' नारे को छलावा बताया। उनका कहना था कि भाजपा का झूठ दो माह के अन्दर ही दिखने लगा है। बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार की जरूरत है ताकि विकास का गंगा अमन और शांति के साथ हो सके। उन्होंने केन्द्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। सड़कों को मरम्मत के लिए समीक्षा बैठक किया जायेगा। वीं इस अवसर पर डा. सुनील दत्त ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के बगैर विकास संभव नहीं है। विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो किसान मजदूर, व्यवसाई भी खुशहाल होंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर जदयू महासचिव डा. सुनील दत्त किसान प्रकोष्ठ के नेता त्रिनयन कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र गराई, अधिवक्ता अरविंद कुमार, रामजी प्रसाद, उपेन्द्र कुमार, बोगी सिंह, सोनी लाल, जर्नादन चन्द्रवंशी, सहदेव प्रसाद, पप्पू मुखिया उपस्थित थे।