Move to Jagran APP

राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में नालंदा जिले की 10 परियोजनाएं शामिल

बिहारशरीफ। बेगूसराय स्थित माउंट लिटेरा पब्लिक स्कूल में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 06:10 PM (IST)
राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में नालंदा जिले की 10 परियोजनाएं शामिल
राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में नालंदा जिले की 10 परियोजनाएं शामिल

बिहारशरीफ। बेगूसराय स्थित माउंट लिटेरा पब्लिक स्कूल में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें नालंदा जिले के विभिन्न स्कूलों की 10 परियोजनाएं शामिल की गईं जिसमें सीता शरण मेमोरियल स्कूल, भतहर की छात्रा नेहा सिन्हा की परियोजना का भी चयन किया गया। यह जानकारी स्कूल निदेशक डॉ. संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य भर से 231 परियोजनाएं शामिल हुए थे। इसमें से मात्र 50 परियोजनाओं का चयन हो पाया है। अब इनमें से भी बेहतर 30 परियोजनाओं का चयन पटना में किया जाएगा जिसे आगामी 27 से 31 दिसंबर तक ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रखा जाएगा। यह जानकारी छात्रा के मार्गदर्शक शिक्षक पृथ्वी प्रसाद ने दी। वहीं, सफल छात्रों को जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने फोन से बधाई दी। बाल विज्ञान कांग्रेस में नेहा की चयनित परियोजना का विषय सब्जी एवं फलों के छिलकों का उपयोग करके स्वास्थ्य ठीक रखना है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.