फोन पर करता था अश्लील बातें, महिला ने दिखाई हिम्मत ये हुआ परिणाम
पिछले एक सप्ताह से महिला को हर रोज रात में एक युवक फोन कर अश्लील बात करता था।
By Edited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 09:40 PM (IST)
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। पिछले एक सप्ताह से महिला को हर रोज रात में एक युवक फोन कर अश्लील बात करता था। उस पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव भी बना रहा था। साथ में महिला को धमकी भी देता था कि अगर इसकी शिकायत किसी से की तो जान से मार देंगे। पीड़ित महिला काफी भयभीत थी।
पीड़िता थाने पहुंची
वह एक सप्ताह से इस समस्या को लेकर बहुत ही परेशान थी। आखिरकार महिला ने हिम्मत दिखाई। बार - बार की अश्लील हरकत व रोज रोज मोबाइल पर धमकी से मुक्ति के लिए पीड़िता थाने पहुंची। थाने में उसमें आरोपी के खिलाफ शिकायत किया। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
न्यायिक हिरासत में भेजा
आरोपी बिंध्याचल साह से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह मामला पश्चिमी चंपारण जिले के चौतरवा थाने के एक गांव से संबंधित है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद महिला ने राहत की सांस ली है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी बीती एक अक्टूबर को मेरे घर में भी घुस गया था। मेरे चिल्लाने के बाद आस-पड़ोस के लोग जब आए तो वह भाग गया। उसके बाद रोज मोबाइल पर अश्लील बात करता था। कहता था कि इस बारे में किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें