युवा जदयू वर्चुअल बैठक से युवाओं को करेग संगठित
युवा जनता दल यूनाइटेड उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि वर्चुअल बैठक करके युवाओं को संगठित किया जाएगा।
मुजफ्फरपुर : युवा जनता दल यूनाइटेड उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि वर्चुअल बैठक करके युवाओं को संगठित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रहे विकास के काम को जनजन तक पहुंचाने में सहयोग करें। 11 जुलाई को युवा जनता दल यू वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसमें बिहार के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता, लोकसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी सहित जिला युवा जदयु के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुड़ेंगे। वहीं इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष भारतेंदु सिंह से संगठन का फीडबैक लिया। हर प्रखंड व पंचायत तक यूनिट मजबूत करने पर बल दिया। इससे पहले उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रखंड अध्यक्ष ने बैठक भी की। मौके पर मुख्य प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य, लोस प्रभारी राजू कुमार , छात्र जिलाध्यक्ष अजय यादव , सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष सुजीत झा, मुकुल कुमार , प्रताप सिंह , राघव मानी , रितेश ओझा, प्रभात किरण, प्रखंड अध्यक्ष चंदन पांडेय, विद्या भूषण नयन, प्रकाष कुमार , अक्षय सिंह , महेश सहनी, गौतम कुमार सिंह , अरविद कुमार, राजू कुमार , संजय भारती , अजित अनमोल, सचिन कुमार सिंह , महताब आलम, राजेश कुमार , रामोद कुमार , कुणाल सिंह , सत्य प्रकाश , अजय पटेल, अंकित सिंह , मनीष कुमार , सुमन कुमार , कौशल कुमार , रामसेवक पासवान , सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
जदयू कार्यालय में नए प्रखंड अध्यक्षों को पद का प्रमाणपत्र दिया गया। सभी 16 प्रखंडों के अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जदयू जिलाध्यक्ष मनोज कुमार व अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो. जमाल ने संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र वितरित किया। दोनों नेताओें ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर तबके का विकास कर रहे हैं। सब कार्यकर्ता अपने स्तर से एक-एक सरकार की योजना का लाभ लोगों को दिलाने में सहयोग करे।
इनको मिली संगठन की जवाबदेही
औराई बेचन महतो, बंदरा मनोज कुमार, बोचहां श्याम सुंदर पटेल, गायघाट लालबाबू सहनी, कांटी महेश साह, कटरा देवेंद्र सहनी, कुढ़नी धर्मेंद्र कुमार आबोध, मडवन प्रमोद कुमार, मीनापुर अभिषेक कुमार, मोतीपुर विनय कुमार पटेल, मुरौल रघुबीर पटेल ,मुसहरी रमेश कुमार ओझा, पारू रविद्र महतो, साहेबगंज ध्रुव प्रसाद साह, सकरा साधुशरण कुशवाहा, सरैया प्रद्युमन कुशवाहा को संगठन की जवाबदेही दी गई। इस मौके पर जिला प्रवक्ता रामलाला ठाकुर, सबिता शाही, सैलेश कुमार शैलू, बब्बन शर्मा, प्रो संगीता, सुरेश कुमार सिंह, अजय चौधरी, अशोक झा आदि शामिल रहे।