पश्चिम चंपारण में युवक की गला दबाकर हत्या, अपराधियों ने किया ऐसा काम कि कांप जाए रूह West champaran News
प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका। घास काटने के लिए सरेह गया था युवक। बथवरिया थाने के चंद्राहा गांव में हुई घटना।
By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 12:18 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 12:18 PM (IST)
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बथवरिया थाना क्षेत्र के चंद्राहा गांव स्थित सरेह में घास काटने गए एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ के नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मृतक की पहचान चंद्राहा निवासी स्व. रामप्रवेश पासवान के पुत्र सुनील पासवान उर्फ सरल (21)के रूप में की गई है। अपराधियों ने सुनील की बर्बर ढंग से हत्या की। पहले उसकी गला दबाई आैर बाद में किसी धारदार हथियार से उसके संवेदनशील अंग को काट दिया।
सुनील बुधवार की शाम सरेह में घास काटने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन आरंभ की। इसी क्रम में गन्ने के खेत में शीशम पेड़ के नीचे खून से लथपथ उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। रामनगर के एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में मृतक के चचेरे भाई संजय पासवान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम - प्रसंग का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें