Move to Jagran APP

समस्तीपुर में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर कर दी हत्या, विरोध में हुआ सड़क जाम

विशनपुर हकीमाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग किया जाम। मृतक के पिता ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी। इसमें पूर्व मुखिया समेत सात को किया गया है नामजद।

By Vinay PankajEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 07:18 PM (IST)
विशनपुर हकीमाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग किया जाम।

 समस्तीपुर, जेएनएन। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर हकीमाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड 09 निवासी रामपुकार महतो के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ डुगडुगी के रुप में हुई है। शुक्रवार देर रात विशनपुर चौराहे के निकट उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शव को अंत्यपरीक्षण के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

loksabha election banner

शुक्रवार रात नौ बजे विकास अपने स्वजनों को पटाखा खरीदने की बात कहकर घर से निकला। थोड़ी देर बाद ही घरवालों को सूचना मिली की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। विशनपुर चौराहे के निकट खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से पुलिस को 9 एमएम के छह और 7.6 बोर के पांच खोखा और कुछ पिलेट बरामद हुए। मृतक के शरीर में चार गोलियां लगी थी। शनिवार को सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। इधर, चर्चा है कि कहीं अन्य हत्या कर शव को चौराहे पर फेंक दिया गया है। घटनास्थल पर किसी ने फायङ्क्षरग की आवाज भी नहीं सुनी। जबकि घटनास्थल के आसपास काफी सघन आबादी थी।

पुलिस ने बताया कि युवक आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त रहा है। घटना का कारण आपसी वर्चस्व या रंजिश भी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इन सभी ङ्क्षबदुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मृतक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। कई आपराधिक मामले भी उसपर दर्ज हैं। हत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

शनिवार को आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में विशनपुर चौक के निकट बांस बल्ला लगाकर समस्तीपुर- रोसड़ा मार्ग को घंटो जाम रखा। पुलिस प्रशासन से आश्रितों को मुआवजे और विशनपुर चौक के निकट पुलिस चौकी बनाने की मांग की। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

हत्या की प्राथमिकी दर्ज, पूर्व मुखिया समेत सात नामजद

मृतक विकास कुमार के पिता विशनपुर हकीमाबाद निवासी रामपुकार महतो के फर्द बयान पर मुफस्सिल थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गांव के पूर्व मुखिया मृत्युंजय ठाकुर समेत सात को नामजद किया है। बताया कि रात करीब 9 बजे गांव का ही एक युवक फरदीन उसे घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद हत्या की सूचना मिली।

चार दिन पूर्व बैंक लूट की घटना को दिया था अंजाम

विशनपुर में गोली मारकर हुई युवक की हत्या से चार दिन पूर्व विशनपुर चौक स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से सशस्त्र अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर 1 लाख 92 हजार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। शुक्रवार की देर रात उक्त बैंक शाखा के करीब युवक का शव मिला। इससे स्थानीय लोगों काफी भय का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.