लोस चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, बूथ कमेटी को बनाएं सशक्त: सतीश चंद्र दुबे
सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। इसके लिए सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी इसकी सूची तैयार करें। उक्त बातें पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर के सबुनी पोखरा माई स्थान के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल की बैठक में सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कही। कहा कि मोदी एप्प से लोगों को जोड़ा जाए।
मुजफ्फरपुर। सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। इसके लिए सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी इसकी सूची तैयार करें। उक्त बातें पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर के सबुनी पोखरा माई स्थान के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल की बैठक में सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कही। कहा कि मोदी एप्प से लोगों को जोड़ा जाए। साथ ही सरकारी योजनाओं की एक सूची शक्ति केंद्र प्रभारी तैयार कर लें। जिससे लोगों के बीच केंद्र के उपलब्धियों को बताने में परेशानी नहीं आए। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधुकर राय ने कहा कि प्रखंड में कुल 18 शक्ति केंद्र है। सभी पर बैठक करनी है। अब किस तारीख को किस केंद्र पर बैठक होगी इसका निर्धारण केंद्र के अध्यक्ष सुनिश्चित कर लें। साथ ही इसका भी ध्यान रखें कि इस बैठक में केवल एक गांव के ही लोग नहीं हो। पंचायत के सभी गांवों से लोगों को इसमें शामिल करें। बैठक में अब तक के किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी के मासिक पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में विधान सभा विस्तारक हिमांशु दुबे, जिलाध्यक्ष राम ¨सह, सांसद प्रतिनिधि नगर बलराम राय, ग्रामीण प्रमोद साह, मुकेश कुमार, सुरेश गुप्ता, पंकज झुनझुनवाला, शेखर सुमन, काशी प्रसाद चौरसिया, मंजय निराला, विनोद राम, शशि भूषण पड़ित, दीपक दुबे, निकेश तिवारी, सरस्वती दत्ता, दुर्गावती देवी, कमलेश शर्मा, कलावती देवी, अंजनी वर्मा के साथ ही अन्य दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहें।