Move to Jagran APP

पति दही जमने का इंतजार करता रहा और नई नवेली दुल्हन एक-दो-तीन-चार हो गई, पश्चिम चंपारण का मामला

WONDERFUL LOVE पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड क्षेत्र का मामला। 12 जून को हुई थी शादी। एक सप्ताह तक ही ससुराल में रही। शिकारपुर थाना क्षेत्र निवासी नवविवाहिता की मां ने थाने में अपने ही गांव की एक महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 12:56 PM (IST)
पति दही जमने का इंतजार करता रहा और नई नवेली दुल्हन एक-दो-तीन-चार हो गई, पश्चिम चंपारण का मामला
WONDERFUL LOVE: गांव के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

लौरिया(पश्चिम चंपारण), संसू। WONDERFUL LOVE: इश्क की गिरफ्त में आ चुके इंसान को प्यार के अतिरिक्त शायद ही कोई बंधन बांध सके। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक सप्ताह पहले ही शादी करके ससुराल पहुंची दुल्हन घर से भाग गई। शिकारपुर थाना क्षेत्र निवासी उसकी मां ने थाने में आवेदन देकर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जिसमें अपने गांव की एक महिला समेत तीन लोगों को आरोपित बनाया है। हालांकि गांव के लोग इसे अपहरण की जगह प्रेम प्रसंग का मामला कह रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

पति को दही लाने के लिए मायके भेजी

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उसकी बेटी की शादी विगत 12 जून 2022 को लौरिया प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। इस दौरान सबकुछ ठीक रहा। शादी धूमधाम से संपन्न हो गई। इसके बाद उनकी बेटी 13 जून को विदा होकर अपने ससुराल चली गई। वहां भी सब ठीक ही चलने लगा। सभी हंसी-खुशी रह रहे थे। ससुराल के लोग भी उसका खास ख्याल रख रहे थे। यह सब एक सप्ताह तक चला। 20 जून को नवविवाहिता ने अपने पति को दही लाने के लिए मायके यानी शिकारपुर के गांव में भेजी। यहां अभी दही तैयार नहीं था। इसलिए दामाद को दही जमने का इंतजार करना पड़ा और उस दिन वे शिकारपुर में ही रुक गए। उसके अलगे दिन दामाद की मां यानी मेरी बेटी की सास ने फोन कर सूचना दी कि वह घर पर नहीं है। रात में ही किसी समय वह गायब हो गई।

शादी से पहले के प्रेम प्रसंग की चर्चा

स्थानीय स्तर पर जब छानबीन किया गया तो पता चला कि गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई है। नवविवाहिता की मां ने आरोप लगाया कि शादी की नीयत से उसकी बेटी को गांव की एक महिला समेत तीन लोगों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में गांव के लोग अपहरण से अलग ही बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि नवविवाहित का शादी से पहले ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो उन्होंने आनन फानन में उसकी शादी तय कर दी। उस समय वह इसका विरोध नहीं कर सकी, लेकिन शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी को नहीं भूल सकी। इसलिए बहाने से उसने पति को दही लाने के लिए भेजा और तय योजना के अनुसार उसी रात में ससुराल से भाग गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.