मधुबनी में महिला की गोली मारकर हत्या, संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी Madhubani News
अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं। बुधवार रात पति से मिलने जा रही थी मंदिर। शव देखने के बाद लोगों ने महिला की हत्या की दी जानकारी।
मधुबनी, जेएनएन।लौकही थाना क्षेत्र के हरिराहा गांव में बुधवार रात अपराधियों ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। उसकी पहचान अनुमंडल के अंधरामठ थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी लक्ष्मी मेहता की दूसरी पत्नी सुगिया देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। लक्ष्मी मेहता हरिराहा गांव स्थित रामजानकी मंदिर में पुजारी हैं। घटना के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी पुख्ता तौर पर भी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मी मेहता दूसरी पत्नी सुगिया देवी के साथ हरिराहा गांव में रहता आ रहा था। बुधवार की रात दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने सुगिया को गोली मार दी। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। लौकही थानाध्यक्ष अरङ्क्षवद कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवाया गया है। मृतका की बेटी व अन्य परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही थी।