मधुबनी में महिला की जहर देकर हत्या, ससुराल वाले फरार Madhubani News
महिला के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें पति समेत पांच लोगों को नामजद किया है। आरोप है शादी के बाद से ही पति मोहन यादव सास जेठ एवं अन्य बराबर प्रताड़ित करते थे।
मधुबनी, जेएनएन। जिला अंतर्गत बेनीपट्टी थानाक्षेत्र के मेघवन गांव में एक महिला की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें पति समेत पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वे मौत का कारण बीमारी को बता रहे हैं।
सीतामढ़ी के पुपरी थानाक्षेत्र के ससौला निवासी हरिनारायण राय ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि उसकी पुत्री मंजू देवी (35) की ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दी। आरोप है शादी के बाद से ही पति मोहन यादव सास, जेठ एवं अन्य बराबर प्रताड़ित करते थे। सभी ने मिलकर उसकी जहर देकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिली पुलिस को बताया। मंजू को तीन पुत्र है। पति मुंबई में काम करता है। मगर, अभी वह घर पर ही रह रहा था। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला के जेठ दिनेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं दिनेश का कहना हैं कि मंजू पीलिया से पीड़ित थी। दो सितंबर को बेनीपट्टी लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने दरभंगा रेफर कर दिया। वहां अगले दिन अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जहर खिलाकर हत्या व बीमारी से हुई मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना के बाद से अन्य आरोपित फरार हैं।