सीतामढ़ी में तालाब में डूबने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव Sitamarhi News
घटना सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के राधाउर की। धान रोपने गई एक महिला की पोखर में डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 02:37 PM (IST)
सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के राधाउर गांव से सटे चौर में धान रोपने गई एक महिला की पोखर में डूब कर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह महिला का शव मिला। मृतका की पहचान राधाउर वार्ड पांच निवासी मुन्नू राउत की पत्नी अंजू देवी(48) के रूप में की गई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। बताया गया है कि अंजू देवी गुरुवार को गांव से सटे पश्चिम स्थित चौर में धान रोपने के लिए गई थी। इसी क्रम में वह तालाब में डूब गई। शुक्रवार की सुबह तालाब से महिला का शव मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें