SHEOHAR : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों का बुरा हाल Sheohar news
SHEOHAR दुकान के शटर में प्रवाहित हो रहा था करंट। करंट के झटके से बेहोश हो गईं आशा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
शिवहर, जेएनएन। जिले के पिपराही थाना अंतर्गत कमरौली वार्ड 5 में एक महिला की मौत करंट लगने से हो गई। बताया गया कि महावीर राम ने गांव में ही एक किराना दुकान खोल रखी है। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी आशा देवी (25) वर्ष दुकान का शटर खोलने गईं। इस दौरान शटर में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। इससे अनजान आशा ने जैसे ही शटर उठाने की कोशिश की उन्हें जोर का झटका लगा। वहीं पर बेहोश हो गईं। पीड़ित को लेकर परिजन आनन- फानन में सदर अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो छोटे- छोटे बच्चे हैं। पीड़ित परिजनों को लोग सांत्वना देने में लगे हैं।