डॉक्टर पर महिला का आरोप, गलत नीयत से करते अश्लील टिप्पणी, रोका तो करने लगे छेड़खानी Muzaffarpur News
डॉक्टर की पत्नी के मोबाइल पर कॉल व मैसेज कर परेशान करने के मामले में आया नया मोड़। पड़ोसी की पत्नी ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की पत्नी के मोबाइल पर कॉल व मैसेज कर परेशान करने के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपित पड़ोसी की पत्नी ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में उसने कहा है कि डॉक्टर ने उसके पति को दुकान दिलाया था। दुकान दिलाने का अहसान जताने के बहाने वह उसके घर में आने-जाने लग गया। घर में आने पर डॉक्टर गलत नीयत से उसके साथ भद्दी-भद्दी मजाक करता था। इसके साथ ही वह छेडख़ानी भी शुरू कर दिया। कई बार उसने इसकी शिकायत डॉक्टर की पत्नी को शिकायत भी की। डॉक्टर की पत्नी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे पहले डॉक्टर की पत्नी ने भी काजी मोहम्मदपुर थाना में अपने पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उसने पड़ोसी पर मोबाइल से बार-बार बात करने व मैसेज भेज कर परेशान करने का आरोप लगाया था। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।