विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाभी के साथ बिस्तर पर मिल गया पति, विरोध करने पर पत्‍नी को बेल्ट से पीटा; फिर जेठ ने भी रख दी डिमांड

Published: Tue, 26 Dec 2023 10:05 AM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2023 12:12 PM (IST)

विवाहिता ने बताया कि उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बाहर रहकर काम करता ...और पढ़ें

बीवी ने पति को भाभी के साथ रंगे हाथ पकड़ा।
बीवी ने पति को भाभी के साथ रंगे हाथ पकड़ा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसका विरोध करने पर महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घायल महिला ने बताया कि उसका पति साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे उसने भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसका विरोध करने पर उसके मुंह में दुपट्टा बांधकर पति ने पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

दूसरे राज्य में काम करता है पति

महिला ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। पति ढंग से बात भी नहीं करते। पेशे से साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दूसरे राज्य में रहते हैं। कभी-कभी घर आते हैं।

पिछले एक सप्ताह से घर पर हैं। उसे शक था कि उसका भाभी के साथ संबंध है। रविवार को दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर पति गुस्से में आ गया।

जेठ ने भी कह दी आपत्तिजनक बात

इस दौरान उसके जेठ ने भी आपत्तिजनक बात की। विरोध जताने पर वह भी गुस्सा में आ गया। सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। वह गुहार लगाती रही, मगर किसी ने एक नहीं सुनी। महिला ने आरोप लगाया कि पति बेल्ट से पिटाई करते हैं। वह काफी डरी हुई है। अब न्याय के लिए पुलिस की शरण में जाएगी।

यह भी पढ़ें: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, महागठबंधन को बिहार की 40 सीटों पर धूल चटाने का फॉर्मूला सेट; 30 दिसंबर को बैठक

यह भी पढ़ें: Bihar News: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी..., महिला ने नवजात लड़के को दिया जन्म, रेलवे और सहयात्रियों ने ऐसे की मदद