Move to Jagran APP

पश्‍च‍ि‍म चंपारण: निर्भय कुमार महतो बने जिप अध्यक्ष व रेणु देवी बनीं जिला परिषद उपाध्यक्ष

West Champaran जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा- जदयू में दिखा दरार जदयू के निर्भय कुमार महतो ने भाजपा के शैलेंद्र गढ़वाल को हराया। वहीं राजद नेता अमर यादव की पत्नी रेणु देवी बनीं जिला परिषद उपाध्यक्ष।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 03:44 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 03:44 PM (IST)
पश्‍च‍ि‍म चंपारण: निर्भय कुमार महतो बने जिप अध्यक्ष व रेणु देवी बनीं जिला परिषद उपाध्यक्ष
पश्चिम चंपारण में रेणु देवी बनीं जिला परिषद उपाध्यक्ष। फोटो-जागरण

बेतिया, जासं। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर निर्भय कुमार महतो व उपाध्यक्ष रेणु देवी के निर्वाचित होने के साथ ही जिले में एक नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिला। अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित जिप अध्यक्ष पद पर निर्भय कुमार महतो की ताजपोशी हुई। वे जदयू के पुराने कार्यकर्ता है। फिलहाल जदयू के जिला सचिव पद पर भी हैं। भले हीं इस चुनाव को राजनीतिक रूप नहीं मिला। लेकिन, पर्दा के पीछे से राजनीतिक दल के धुरंधर लगे हुए थे। हालांकि निर्वाचन के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर राजद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। राजद के अमर यादव को क‍िंगमेकर कहा। चूंकि उनकी पत्नी रेणु देवी दोबारा उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली है।

loksabha election banner

जिले में अनुसूचित जनजाति से चार जिला पार्षद चुनाव आए हैं। चुनाव के पूर्व चल रही चर्चा के अनुसार पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गढ़वाल ने अजजा के अन्य तीन पार्षदों को अपने पक्ष में करने का भरपुर प्रयास किया था। जीत के बाद से लगातार वे उनके संपर्क में रहे, लेकिन अध्यक्ष के निर्वाचन के ठीक 24 घंटे पूर्व निर्भय कुमार महतो ने निर्णय बदला और खुद की उम्मीदवारी घोषित कर दी।

विकास होगी पहली प्राथमिकता

अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित निर्भय कुमार महतो ने कहा कि विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सबों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर करने का प्रयास करेंगे। गरीबों के हक के साथ हकमारी नहीं होगी। राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का अनुभव है। ऐसे मूें जिला परिषद के अन्य सदस्यों एवं उपाध्यक्ष के साथ मिलजुलकर बेहतर करने का प्रयास करुंगा।

चाक चौबंद व्यवस्था के बीच हुआ चुनाव

जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव पूरी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। सारी चुनाव प्रक्रियाएं समाहरणालय के सभागार में पूरी की गई। चुनाव के पहले सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण किया। फिर चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। जिला परिषद सदस्यों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद सभागार में प्रवेश की अनुमति दी गई। जबकि समाहरणालय परिसर में आज प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों को छोड़ किसी की प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा व्यवस्था में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जिसकी मॉनिटङ्क्षरग एसडीएम विनोद कुमार एवं एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.