Move to Jagran APP

West Champaran News : पश्चिम चंपारण में आदर्श मतदान केंद्र व सखी बूथ पर रहेगी विशेष व्यवस्था

विधानसभा निर्वाचन 2020 की तैयारी पूरी हो गई है। सभी मतदान केंद्रों पर कर्मियों को रवाना कर दिया गया है। इस लोकतंत्र के महापर्व में विधानसभा क्षेत्र के कुल दो लाख 95 हजार 612 मतदान भाग लेंगे। होगी लाइव टेलिकाfस्टaग! वोटरों का रखा जाएगा पूरा ख्याल

By Vinay PankajEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 04:15 PM (IST)
West Champaran News : पश्चिम चंपारण में आदर्श मतदान केंद्र व सखी बूथ पर रहेगी विशेष व्यवस्था
विधानसभा निर्वाचन 2020 की तैयारी पूरी हो गई है।

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। विधानसभा निर्वाचन 2020 की तैयारी पूरी हो गई है। सभी मतदान केंद्रों पर कर्मियों को रवाना कर दिया गया है। इस लोकतंत्र के महापर्व में विधानसभा क्षेत्र के कुल दो लाख 95 हजार 612 मतदान भाग लेंगे। जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या एक लाख 55 हजार 817 व महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 39 हजार 786 है। नौ ट्रांसजेंडर भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। इधर इस चुनाव को लेकर प्रखंड के सोनखर मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 144 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं प्रखंड परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय बेला पर सखी बूथ है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। आदर्श बूथ पर आने वाले मतदाताओं के लिए बैठने के लिए व्यवस्था होगी। यहां शुद्ध पेयजल की सुविधा भी रहेगी। साज-सज्जा के द्वारा इसको अलग लुक दिया जा रहा है। वहीं इस केंद्र पर लाइव टेलिकाङ्क्षस्टग की व्यवस्था की गई है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जितेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि मिले निर्देश के आलोक में सभी व्यवस्था की की गई है। यहां आने वाले वोटरों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

loksabha election banner

बीएसएफ के जवान पहुंचे

सकुशल चुनाव संपन्न कराने में केंद्रीय सुरक्षा बल एवं बीएसएफ और झारखंड से आए सैप के जवान को लगाया गया है। भैरोगंज थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि क्षेत्र में कुल 67 मतदान केंद्र हैं। जिसमें 34 संवेदनशील हैं। जहां चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की दो कंपनियां आई हैं। इनके पहुंचने पर लोगों में विश्वास का भाव जगा है। लोग स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर आशान्वित हुए हैं।

भयमुक्त मतदान करने का जवानों ने दिया संदेश

वाल्मीकि नगर संवाद सूत्र: भयमुक्त मतदान के लिए जवानों ने अभियान चलाकर लोगों को संदेश दिया।

शुक्रवार को एसएसबी 21वीं वाहिनी डी कंपनी रमपुरवा के जवानों ने वाल्मीकि नगर थाने की पुलिस के साथ दुल्हनिया पुल से धनहिया रेता तकलांग रेंज पेट्रोलिग किया।

थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर पुलिस एवं एसएसबी गंभीर है। विधानसभा और लोकसभा उप चुनाव को देखते हुए इंडो -नेपाल सीमा से सटे गंडक नदी के तटवर्ती इलाके के अलावा वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के दुल्हनिया पुल ,धनहिया दियारा आदि क्षेत्रों समेत गंडक नदी के दियरा इलाको में भी नेपाली आम्र्ड पुलिस फोर्स के साथ ज्वाइंट पेट्रोङ्क्षलग की गई। इपेट्रोङ्क्षलग में नेपाल एसएसबी के निरीक्षक अमित कुमार शर्मा , एपीएफ के इंस्पेक्टर राजेश बाल्मी के अलावा अन्य जवान शामिल रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.