Muzaffarpur Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक शुष्क व साफ रहेगा मौसम, चलेगी पछिया हवा
Muzaffarpur Weather Forecast 14 अप्रैल तक के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक पछिया हवा चेलगी। इसके बाद पुरबा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि के दौरान अधिकतक तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क व साफ रहेगा । पछिया हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। समस्तीपुर राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा जारी 14 अप्रैल तक के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक पछिया हवा चेलगी। इसके बाद पुरबा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि के दौरान अधिकतक तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
जानिए उत्तर बिहार के जिलों में आज के मौसम का अपडेट...
शिवहर: जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। तापमान में वृद्धि की वजह से सुबह से ही गर्मी का असर दिख रहा हैं। शनिवार की अपेक्षा रविवार को हवा के रुख में नरमी आई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में सुबह से ही धूप निकली। इस दौरान पछिया हवा भी चल रही है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
बगहा : सुबह से ही धूप खिली हुई है। धीमी गति से पूर्वी हवा बह रही। सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मोतिहारी : मोतिहारी में सुबह से ही धूप निकली। इस दौरान हल्की पछिया हवा भी चल रही है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दरभंगा : जिले में कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच रविवार को कड़ी धूप खिली। तेज हवा के साथ धूल उड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी है।