MuzaffarpurWeatherForecast: उत्तर बिहार में साफ व शुष्क रहेगा मौसम, वर्षा की कोई भी संभावना नहीं
MuzaffarpurWeatherForecast डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार का बताना है कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा। इस दौरान पछिया एवं पुरवा दोनों हवा चलेगी। हवा की रफ्तार पांच से सात किलोमीटर रहेगी।
पूसा, (समस्तीपुर), जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार में मौसम के साफ व शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। वर्षा की कोई भी संभावना नहीं है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार का बताना है कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा। इस दौरान पछिया एवं पुरवा दोनों हवा चलेगी। हवा की रफ्तार पांच से सात किलोमीटर रहेगी। विभाग के द्वारा अधिकतम तापमान 24.2 एवं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी का बताना है कि अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।