Move to Jagran APP

Weather in Muzaffarpur: आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान, बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत रहने की संभावना है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 07:44 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 07:44 AM (IST)
Weather in Muzaffarpur: आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान, बारिश की संभावना नहीं
15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, जासं। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। समस्तीपुर में शुक्रवार सुबह से अच्छी धूप निकल गई है। उक्त जानकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन में जानकारी दी गई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। शिवहर जिले में शुक्रवार को मौसम सामान्य हैं। सुबह से ही धूप खिली है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में पारा चढ़ेगा। शाम को बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.