Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से कब छूटेगी जान? देखें, क्या आया है मौसम विभाग का जवाब?

Weather in Muzaffarpur Bihar उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक जारी रहेगा ठंड का कहर। ठंड को लेकर पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद। न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 08:02 AM (IST)
कड़ाके की ठंड से कब छूटेगी जान? देखें, क्या आया है मौसम विभाग का जवाब?
Weather in Muzaffarpur,Bihar: पछिया हवा चलने से गलन बहुत अधिक बढ़ गई है। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के जिलों में अभी ठंड का कहर अगले चार दिनों तक रहेगा। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने बताया कि पछिया हवा चलने के साथ ही देर सुबह तक मध्यम से घने कुहासे छाए रहेंगे। न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। इस दौरान 4 से 8 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। इससे कनकनी भरी ठंड लोग महसूस करेंगे। अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच एवं न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे है वही न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। 

loksabha election banner

जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त
पारा लुढकने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों की अपेक्षा तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार की सुबह से ही लोगों का ठंड का अहसास हो रहा है। जिले में शीतलहर का प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड के कारण घरों से निकलना दुश्वार है। खासकर, गरीब व मजदूर तबके के लोगों को कामकाज में काफी परेशानी हो रही है। इधर-उधर अलाव जलाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घरों में हीटर ब्लोअर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

बढ़ती ठंड को लेकर आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय

बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के विद्यालयों में सोमवार को छुट्टी कर दी गई है। डीएम शशांक शुभंकर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इस आशय का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस वजह से 8वीं तक के बच्चों का स्कूल सोमवार को बंद रहेगा। वहीं सोमवार को आगे बंद रखने पर निर्णय लिया जाएगा। अभी तक कोरोना के बढ़ते मामलों और बढ़ती ठंड की वजह से बच्चों के अभिभावक डरे हुए थे कि बच्चों को स्कूल कैसे भेजेंगे। नए साल में एक जनवरी से जिले में लोगों को ठीक से धूप नहीं दिखी। कनकनी बढ़ी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.