Samastipur Loksabha By Election : मतदान की धीमी रही रफ्तार, शाम पांच बजे तक 45 फीसद मतदान
Samastipur Loksabha By Election सोमवार को समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ। मतदान की शुरुआत धीमी रही।
समस्तीपुर, जेएनएन। समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान की प्रक्रिया हुई। इसकी शुरुआत धीमी रही, लेकिन समय के साथ मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या बढ़ने लगी। मतदान केंद्रों पर लगने वाली लाइनें लंबी होने लगी। सुबह 8 बजे तक 3 प्रतिशत हुआ मतदान। लेकिन, दूसरे घंटे में मतदान की रफ्तार बढ़ी। सुबह 9 बजे तक 7.5 फीसद मतदान हुआ।10 बजे तक 11 फीसद मतदान हुआ है। 11 बजे तक 17 फीसद मतदान की रिपोर्ट मिली है। सायं पांच बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हुआ।
6: 25 बजे : समस्तीपुर में कुल 45.19 प्रतिशत मतदान।
5: 20 बजे : समस्तीपुर में पांच बजे तक 45 प्रतिशत मतदान।
4: 14 बजे : समस्तीपुर में चार बजे तक 42 प्रतिशत मतदान।
3: 14 बजे : समस्तीपुर में तीन बजे तक 37 फीसद मतदान।
1: 10 बजे : समस्तीपुर में एक बजे तक 29 फीसद मतदान।
समस्तीपुर के मॉडल स्कूल स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते विधान पार्षद।
समस्तीपुर के धर्मपुर स्कूल पर समर्थको के साथ वोट डालकर निकलते विधायक।
12: 10 बजे : समस्तीपुर में 12 बजे तक 24 फीसद मतदान!
11: 53 बजे : रेासड़ा के करियन स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।
11: 10 बजे : समस्तीपुर लोक सभा क्षेत्र के ताजपुर स्थित मोतीपुर पंचायत भवन पर मतदान के बाद सेल्फी लेते माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह व उनकी पत्नी बंदना सिंह।
11: 08 बजे : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 17 फीसद मतदान।
10 : 47 बजे : कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की इटहर पंचायत के चौकिया के मतदाता नाव पर सवार होकर अपने बूथों पर मतदान करने पहुंचे।
09: 26 बजे : राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कर्पूरी ग्राम स्थित केंद्र संख्या 61 पर मतदान किया। इसके बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते।
09: 16 बजे : कल्याणपुर प्रखंड स्थित चकमेहसी मतदान केंद्र संख्या 24 पर आधे घंटे से ईवीएम खराब। जल्द ही मतदान चालू कराने के लिए इवीएम बदली गई।
08: 20 बजे : रोसड़ा के मतदान केंद्र संख्या 306 पर अभी तक महज एक वोटर ने मतदान किया। जर्जर सड़क के कारण लोग अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं।
07: 53 बजे : पूसा रोड के बूथ संख्या 296 बापू कन्या मध्य विद्यालय में मशीन खराब होने के कारण मतदान बंद।