Move to Jagran APP

Vaishali Lok Sabha Election Result 2019 : LJP की वीणा ने RJD के रघुवंश सिंह को दी शिकस्त

वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी को कुल पांच लाख 61 हजार 139 मत मिले। राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को तीन लाख 29 हजार 846 वोट प्राप्त हुए।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 07:10 PM (IST)
Vaishali Lok Sabha Election Result 2019 : LJP की वीणा ने RJD के रघुवंश सिंह को दी शिकस्त
Vaishali Lok Sabha Election Result 2019 : LJP की वीणा ने RJD के रघुवंश सिंह को दी शिकस्त

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी ने राजद प्रत्याशी डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को पराजित किया। वीणा देवी को कुल पांच लाख 61 हजार 139 मत मिले जबकि राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को तीन लाख 29 हजार 846 वोट प्राप्त हुए। इस तरह उन्होंने दो लाख 31 हजार 293 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वीणा देवी पहली बार चुनाव लड़ी और भारी मतों से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आभा रानी रही। उन्हें 27218 मत मिले।

loksabha election banner

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी को कुल पांच लाख 61 हजार 139 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को तीन लाख 29 हजार 846 मत हासिल हुआ। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्यावशी आभा रानी रहीं। उन्हेंउ 27 हजार 218 मत प्राप्त् हुआ। इसके पहले 2014 के नतीजे पर नजर डाले तो लोजपा के रामाकिशोर सिंह को तीन लाख 05 हजार 450 मत मिले थे। राजद के डॉ. रघुवंश प्रसाद को दो लाख 06 हजार 183 वोट प्राप्त किए थे। जबकि जदयू के विजय सहनी को एक लाख 45 हजार 182 वोट मिले थे। इस चुनाव में रामाकिशोर सिंह के जीत का अंतर 99 हजार 267 रहा था।

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर

1. जीती: वीणा देवी (लोजपा): 5,61,139 वोट

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (राजद) : 3,29,846 वोट

3. आभा रानी (निर्दलीय) : 27,218 वोट

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर

जीते: रामाकिशोर सिंह (लोजपा): 3,05,450 वोट

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: डॉ. रघुवंश प्रसाद (राजद) : 2,06,183 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.