Move to Jagran APP

मधुबनी पेंटिंग में उषा देवी को मिलेगा राज्य पुरस्कार Madhubani News

विरासत में मिली मधुबनी पेंटिंग छोटी उम्र से ही मां से सीखी। 2014 में मिल चुका है मेरिट पुरस्कार सामान्य परिवार की हैं उषा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 08:25 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 08:25 AM (IST)
मधुबनी पेंटिंग में उषा देवी को मिलेगा राज्य पुरस्कार Madhubani News
मधुबनी पेंटिंग में उषा देवी को मिलेगा राज्य पुरस्कार Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। जिले की साहरघाट निवासी उषा देवी को वर्ष 2016-17 के लिए मधुबनी पेंटिंग में राज्य पुरस्कार मिलेगा। उद्योग विभाग के उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना द्वारा जारी सूची में उषा का नाम शामिल हैं। उन्हें यह पुरस्कार रासलीला पर आधारित बनाई गई पेंटिंग पर मिलेगा। वर्ष 2014 में राज्य सरकार से मेरिट पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकीं उषा कचनी शैली में पेंटिंग बनाती हैं।

loksabha election banner

साधारण परिवार की उषा देवी को मधुबनी पेंटिंग विरासत में मिली है। कहती हैं, बचपन में मां से यह विधा सीखी। इसके अलावा ननिहाल जितवारपुर में पद्मश्री स्व. सीता देवी से मधुबनी पेंटिंगसीखी थी। पुरस्कार मिलने की सूचना से खुशी है।

बच्चों की परवरिश करते पेंटिंग करती रहीं। भारत सरकार के प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षण लिया। इसके अलावा मधवापुर के मुखियापट्टी में सौ से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया। पति भोला झा का भरपूर सहयोग मिला। धार्मिक प्रसंगों व कथा पर आधारित थीम पर पेंटिंग करने वाली उषा पहले टाइम पास के लिए पेंटिंग बनाती थीं। बाद में इसे पेशेवर रूप दिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.