Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लालू यादव दिन में देख रहे सपना, मजबूती से चलेगी मोदी सरकार'; मुजफ्फरपुर में बोले उपेंद्र कुशवाहा

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 11:17 AM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा है। कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव दिन में सपना देख रहे हैं। मोदी सरकार मजबूती के साथ चलेगी। कुशवाहा ने यह भी कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी मोदी सरकार पर गलत बयानी कर रहे हैं। कुशवाहा ने दावा किया कि 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

    Hero Image
    पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजद सुप्रीमो लालू यादव। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Upendra Kushwaha On Lalu Yadav राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का मोतिहारी जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद मुखिया लालू प्रसाद अगस्त में केंद्र की मोदी सरकार को गिरने की बात कह रहे हैं। उनकी बात दिन में सपना देखने जैसी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए राजद मुखिया उलूल-जुलूल बयान देते रहते हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से तीसरी बार सरकार बनी है। यह सरकार हर मोर्चे पर सफल है। जनता की सरकार है।

    'विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं'

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए विपक्षी दल के नेता केंद्र की मोदी सरकार पर गलत बयानी करते रहते हैं।

    '2025 में बिहार में NDA की सरकार बनेगी'

    इसके साथ कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार में 2025 चुनाव में एनडीए सरकार की वापसी होगी। पार्टी कार्यकर्तओं को टास्क दिया कि वह बूथ स्तर पर तैयारी करें। पंचायत में अपने संगठन को मजबूत करें।

    चांदनी चौक पर प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, राजू कुशवाहा, रेयाज अहमद, रमेश कुशवाहा, उमेश गुप्ता, नवीन सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- Manvi Madhu Kashyap: देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बनीं मानवी मधु, CM नीतीश कुमार का किया धन्यवाद

    ये भी पढ़ें- Saharsa News: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व MP महबूब अली कैसर रिहा, स्पेशल जज ने सुनाया फैसला

    comedy show banner