Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पूर्वी चंपारण में बोले उपेंद्र कुशवाहा- GDSF की सरकार बनी तो होंगे चार उपमुख्यमंत्री

Bihar Assembly Election 2020 रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जीडीएसएफ की सरकार बनी तो राज्य में चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इस प्रकार सभी वर्गों की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित होगी।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 02:43 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 02:43 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पूर्वी चंपारण में बोले उपेंद्र कुशवाहा- GDSF की सरकार बनी तो होंगे चार उपमुख्यमंत्री
मोतिहारी। ढेकहां की सभा में स्वागत के दौरान रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री  उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जीडीएसएफ की सरकार बनी तो राज्य में चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इसमें एक अतिपिछड़ा, एक महिला, एक स्वर्ण, एक दलित समाज का व्यक्ति होगा। इस प्रकार सभी वर्गों की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित होगी। वे बुधवार को मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के ढेकहां बाजार पर एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

 उन्होंने कहा कि ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट (जीडीएसएफ) की सरकार बनेगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को प्राथमिकता दिलाना सुनिश्चित करेंगे। श्री कुशवाहा ने मोतिहारी की चर्चा करते हुए कहा कि धैर्य की एक सीमा होती है। यहां की जनता ने लगातर एक ही व्यक्ति को चार बार मौका दिया, परंतु क्षेत्र का कोई विकास नहीं हो सका। इस बार बदलाव जरूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंतेश्वर प्रसाद ने की और मंच संचालन व्यास पासवान ने किया। कार्यक्रम को रालोसपा जिलाध्यक्ष जयमंगल कुशवाहा, एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष,  बसपा के जिला अध्यक्ष मुखलाल राम, मथुरा राम, रामकृष्ण कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, रूपलाल प्रसाद, बसपा के प्रदेश प्रभारी मुन्ना कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.