यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RC और Driving Licence में घर बैठे करें मोबाइल नंबर अपडेट, स्कैन करें QR Code; 5 Steps करें फॉलो
अब आप घर बैठे अपने वाहन के आरसी (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। परिवहन विभाग ने इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करके आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह सुविधा लोगों की सुविधा के लिए शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह उपलब्ध होगी।

HighLights
- परिवहन विभाग ने जारी किया क्यूआर कोड
- स्कैन कर अपडेट किया जा सकता मोबाइल नंबर

परिवहन विभाग का क्यूआर कोड। सौ: विभाग
मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी?
आरसी में मोबाइल नंबर व पता अपडेट करना आसान हो गया है। क्यूआर कोड से यह आसानी से होगा। कोड जगह-जगह लगाए जाएंगे। इसको स्कैन कर एवं प्रकिया पूरी करने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। - कुमार सतेंद्र यादव, डीटीओ
क्यूआर कोड से ऐसे करें मोबाइल नंबर अपडेट
-
पहले अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करें। -
उसके बाद वाहन पंजीकरण संख्या दर्ज करें या संबंधित आरटीओ (जिला) का चयन करें। -
सत्यापन चेकबॉक्स को क्लिक कर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें। -
आधार आधारित मोबाइल नम्बर पर क्लिक करें। -
पंजीकरण संख्या, चेसिस नंबर, इंजन नंबर आदि आवश्यक विवरण दर्ज करें और मोबाइल नंबर अपडेट करें।
ये भी पढ़ें- 240 KMPH की टॉप स्पीड, ADAS सहित बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Mercedes AMG G63, कीमत 3.60 करोड़ रुपये