Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में बड़े वृक्षों काे बचाने के लिए अनोखी पहल, बुजुर्गों की तरह देखभाल की सलाह

‘चंपारण के प्रहरी पुराने वृक्ष’ अभियान के तहत पुराने पेड़ों को किया जा रहा संरक्षित। पूर्वी चंपारण में संरक्षण के लिए अब तक 6000 वृक्षों को किया जा चुका है चिह्नित। यह अभियान भले ही मनरेगा के माध्यम से संचालित हो रहा है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 09:55 AM (IST)
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों व अभिभावकों को अभियान से जोड़ने का प्रयास। फोटो- जागरण

मोतिहारी (पूचं), [संजय कुमार सिंह]। घर के बड़े-बुजुर्गों की तरह पुराने वृक्षों को सम्मान देते हुए उन्हें संरक्षित करने की दिशा में प्रयास जारी है। हालांकि यह प्रयास अभी सरकारी स्तर पर ही किए जा रहे हैं। मगर इस अभियान से आम लोगों को भी जोड़ने की कोशिश भी हो रही है। इसके लिए पूर्वी चंपारण में ‘चंपारण के प्रहरी पुराने वृक्ष’ नाम से अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान भले ही मनरेगा के माध्यम से संचालित हो रहा है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में सराहनीय पहल की गई है। कोशिश है कि इस अभियान से स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों को भी जोड़ा जाए। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी शिक्षकों एवं पुस्तकालय अध्यक्षों से आगे आने की अपील की है। 

loksabha election banner

इस अभियान से स्कूली बच्चों को जोड़ते हुए डीईओ ने बुधवार को अपने आवासीय परिसर स्थित एक पुराने वृक्ष के समीप कार्यक्रम आयोजित कर स्वामित्व बोध कराने का प्रयास किया। इस अवसर पर मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार उपाध्याय भी उपस्थित थे। अभियान को लेकर डीईओ ने कहा कि संरक्षण के लिए अब तक जिले में छह हजार पुराने को वृक्षों को चिन्हित किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने मनरेगा कार्यक्रम को जिम्मेदारी देते हुए दो एप्प विकसित कराया है। पर्यावरण प्रहरी एवं गार्जियन ऑफ चंपारण नामक एप्प में कोई भी व्यक्ति जिले के प्रखंडों, पंचायतों एवं गावों में अवस्थित 50 वर्षों से उपर के आयु के वृक्षों को सेवा, सुरक्षा व सम्मान देने के लिए स्वामित्व ले सकता है। अब तक 145 वृक्षों का जियो टैगिंग हो चुका है। कोई भी व्यक्ति अपने सुविधानुसार समीप के वृक्षों का स्वामित्व ले सकता है। 

मिश्रित खेती से किसानों की बढ़ेगी आय

मड़वन (मुजफ्फरपुर), संस: प्रखंड की मोहम्मदपुर खाजे पंचायत के द्वारिकानाथ पुर में जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह की देखरेख में धान की क्राप कटिंग कराई गई। इस दौरान प्रगतिशील किसान राकेश कुमार के खेत में राजेंद्र मंसूरी किस्म के धान की क्राप कटिंग कराई गई। वहीं, उपज की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 95 किलो प्रति क_ा उपज प्राप्त हुई है। इससे पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी ने जीरो टिलेज से की गई तोरी व मसूर के बुवाई का निरीक्षण किया। वहीं, किसानों को मिक्स खेती के बारे में जानकारी दी। बताया कि मिक्स खेती में मसूर, चना, धनिया, मेथी आदि की खेती एक साथ ही जाती है जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित भी किया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश झा, केवीके के वैज्ञानिक संतोष गुप्ता, केके सिंह, सुदेशना कुमारी, तरुण कुमार, किसान शिवशंकर राय, राजेश रंजन कुमार, योगेंद्र भगत, पंकज सिंह, रामचंद्र महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.