Move to Jagran APP

भारत में दोबारा जन्म लेना है तो तीन बार बोलना होगा 'भारत माता की जय' : नित्‍यानंद राय Muzaffarpur News

जन जागरण सभा को केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने किया संबोधित। कहा कि भारत माता के माथे पर लगा कलंक का टीका मिटा। नेहरू-जिन्ना व अंग्रेजों की इच्छा से लगा था धारा 370।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 04:06 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 04:06 PM (IST)
भारत में दोबारा जन्म लेना है तो तीन बार बोलना होगा 'भारत माता की जय' : नित्‍यानंद राय Muzaffarpur News
भारत में दोबारा जन्म लेना है तो तीन बार बोलना होगा 'भारत माता की जय' : नित्‍यानंद राय Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जन जागरण सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने कहा कि धारा 370 व 35 ए भारत माता के माथे पर कलंक का टीका था। जिसको मिटा दिया गया। इससे देश को तोडऩे वाली ताकतों को सबक लेने की जरूरत है, कि अब भारत की एकता में खलल डालने वालो को माफ नहीं किया जाएगा। अगर भारत में दुबारे जन्म लेना है तो तीन बार भारत माता की जय बोलना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने देश की अखंडता व एकता को तोडऩे की कसम खा ली है।

loksabha election banner

 वैसे लोगों व पार्टियों को भारत की जनता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। भारत की जनता आने वाले दिनों में भारत को तोडऩे वाली पार्टियों व नेताओं का नामो-निशान मिटा देने का काम करेगी। अब भारत विश्व गुरू बनने की राह पर चल चुका है। उन्होनें ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे दुनिया में भारत का झंडा लहरा रहा है। भारत के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी सहित कई ने कश्मीर के लिए बलिदान दिया। शहीदों का सपना पूरा हुआ अब धारा 370 व 37 ए हट गया। भाजपा ने इसे अपने चुनावी एजेंडा का वादा जनता से पूरा किया।

कश्मीर से आतंकवाद का होगा खत्मा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि धारा 370 व 35 ए खत्म होने से कश्मीर से आतंकवाद का खत्मा हो जाएगा। अब तिरंगा को सम्मान मिला है। जो लोग देश को बांटने व नौजवानों को गुमराह करने में लगे थे उनके जुबान पर ताला लटक गया। निजी स्वार्थ के लिए धारा 370 पंडित नेहरू, जिन्ना व अंग्रेजी के मिलकर लगाया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल, गांधी कहे जाने वाले अब्दुल गफ्फार खान हो या उस समय के सारे नेता विरोध किए थे। अब यह पुराने दिन की बात हो गई।

देशभक्ति के लिए रहे सजग

देश की रक्षा करते हुुए अपनी जान की कुर्बानी देने का सौभाग्य सबको नहीं मिलता। इसलिए केवल सीमा पर अपनी जान गंवाने को ही देशभक्ति नहीं माने कहीं पोल पर बिजली जल रही हो उसका स्वीच ऑफ कर देना, जल की बर्बादी रोकाना, एक व्यक्ति को साक्षर बना देना, बीमार को अस्पताल तक ले जाना, अपने घर व आस-पास स्वच्छता रखना और दूसरों को जागरूक करना भी देशभक्ति है। इसलिए सभी को देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य की दिशा में काम करना होगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

इनकी रही भागीदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रामसूरत राय तथा संचालन हरिमोहन चौधरी ने की। सभा में नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा, सांसद अजय निषाद, सांसद वीणा देवी, पूर्व मंत्री विधान पार्षद देवेशचन्द्र ठाकुर, विधायक मिथलेश तिवारी, विधायक अशोक सिंह, विधायक केदार गुप्ता, विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधायक सुरेश चंचल, कार्यक्रम प्रभारी राजेश वर्मा, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, रंजन कुमार, डा.ममता रानी, अजीत कुमार, प्रभात कुमार, महिला अध्यक्ष इन्द्रा सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष गीता कुमारी, सुनीता सहनी, मनोरंजन शाही, मनोज चौधरी, नीरज नयन, देवीलाल, अर्जुन राम आदि शामिल रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.