नेपाल में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, छह गंभीर
घटना के दौरान पंद्रह लोग घायल हो गए जिसमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है, घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 02:49 PM (IST)
मुजफ्फरपुर ( जेएनएन )। नेपाल के कंचनपुर पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत बुधवार की सुबह हो गई। इस दौरान पंद्रह लोग घायल हो गए जिसमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें प्रेम सिंह धामी 32 वर्ष व राजेंद्र जाग्री 35 वर्ष है। उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी कृष्णराज ओझा ने बताया कि माहाकाली से जा रहे से ट्रैक्टर में जीप ने ठोकर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई।
घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार टैक्टर पर करीब सोलह लोग सवार थे जबकि जीप पर करीब पांच लोग थे। जीप मुर्गा ले जाने वाला बताया गया है। घटना के बाद उक्त मार्ग पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मदद की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें