नेपाल में दस किलो सोना के साथ दो लोग गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो दिन पूर्व तिब्बत बॉर्डर के समीप की थी कार्रवाई, गिरफ्तार लोगों से कर रही थी पूछताछ।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 06:36 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नेपाल के गोरखा के चुमनुब्री गांवपालिका सिदरीबास से दस किलो तस्करी के सोना के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी गोरखा जिला डीएसपी महेंद्र नेपाल ने दी। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर दो दिन पूर्व पुलिस ने शनिवार को तिब्बत बॉर्डर के समीप से जांच किया। इस दौरान उक्त सोना के साथ (28) लोपचन तेन्वे और (58) मुटूप लामा को गिरफ्तार किया।
पुलिस उक्त दोनों नेपाली नागरिकों को गुप्त स्थान पर रख अलग-अलग पूछताछ कर रही थी। पुलिस गिरफ्तार सोना तस्करों के निशानदेही पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय गोल्ड माफियाओं तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हैं। सोना तस्करो का तार काठमांडू से जुड़े होने की संभावना है। चीन द्वारा नेपाल के रास्ते तस्करी कर लाये जा रहे सोना भारत के विभिन्न शहरों में पहुंच रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें