एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीडि़त दो बच्चा भर्ती, जानिए इनकी हालत Muzaffarpur News
तीन घंटे के अंदर दो बच्चे को चमकी बुखार से पीडि़त होने पर भर्ती कराया गया। दोनों बच्चे को पीआइसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बच्चे गायघाट व साहेबगंज प्रखंड के हैं।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच में मंगलवार को तीन घंटे के अंदर दो बच्चे को चमकी बुखार से पीडि़त होने पर भर्ती कराया गया। दोनों बच्चे को पीआइसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि बच्चे में चमकी बुखार के लक्षण पाए गए। ब्लड सैंपल जांच के लिए पैथोलॉजी विभाग में भेजा गया है। फिलहाल दोनों बच्चे की हालत में सुधार है। बच्चे गायघाट व साहेबगंज प्रखंड के बताए गए हैं।
बीमारी के ये है लक्षण
बताया गया कि गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर भूसरा गांव के मो. शहजाद के तीन वर्षीय पुत्र मो. कुवैव को दोपहर एक बजे के करीब भर्ती किया गया। बच्चे की मां ताहिरा खातून ने बताया कि सुबह में दो बार उल्टी हुआ था। दवा देने के बाद ठीक हो गया। इसके बाद दस्त हुई। फिर बुखार हो गया और चमकी। गांव के डॉक्टर के पास गए तो एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं साहेबगंज के मो. इरशाद आलम को भी चमकी बुखार से पीडि़त होने पर भर्ती किया गया है।