समस्तीपुर के कल्याणपुर में बूढ़ी गंडक में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुई घटना Samastipur News
कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर वार्ड छह घाट के पास हुई घटना नहाने के दौरान दोनों बच्चे डूबे। स्थानीय ग्रामीणों ने निकाले दोनों के शव।
समस्तीपुर, जेएनएन। कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर वार्ड छह के दो बच्चों की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। मृत बच्चों की पहचान नाथू नाथो सहनी के पुत्र 12 वर्षीय अनिल कुमार व रघुनाथ सहनी के पुत्र नौ वर्षीय ङ्क्षपटू कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि घर से दोनों दोस्त बगल में स्थित घाट पर स्नान करने गए थे। पिंटू सबसे पहले स्नान करने नदी में उतर गया। अचानक वह डूबने लगा। उसे डूबते देख अनिल भी नदी में कूद गया। लेकिन, दोनों एक साथ डूब गए।
इस दौरान नदी घाट के किनारे मौजूद ङ्क्षपटू की बहन शिवानी ने बांध पर चढ़कर चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। नदी की धारा में घुसकर गहरे पानी से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया, थानाध्यक्ष ब्रज किशोर ङ्क्षसह व अंचलाधिकारी अभय पद दास को दी। दोनों पदाधिकारियों ने एसआइ अजीत कुमार त्रिवेदी, एएसआइ सुरेश प्रसाद गुप्ता व चौकीदार रामजी दास, जागेश्वर दास सहित सशस्त्र बल को घटनास्थल भेजा। अंचलाधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रतिवेदन आते ही आपदा विभाग से मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी।
घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। दोनों बच्चे प्राथमिक विद्यालय, बालापुर में साथ अध्ययन कर रहे थे। इधर, मृतक अनिल की मां विधवा नीलम देवी, 80 वर्षीय दादा बिलट सहनी, मुफस्सिल थाना समस्तीपुर के मोरदीवा गांव के नाना बैजनाथ सहनी, मृतक के बड़े भाई आनंद कुमार, छोटी बहन चंदा कुमारी का रोते-रोते बुरा हाल है।
दूसरी ओर रघुनाथ साहनी की पत्नी जानकी देवी अपने बेटे पिंटू के वियोग में रो-रो कर बेहोश नीचे गिर रही थी। पुत्री शिवानी छोटे का भी रो-रो कर बुरा हाल था। जानकी रो-रोकर यही कह रही थी कि बाप परदेस में काम कर रहे हैं। उन्हें हम क्या जवाब देंगे। स्थानीय लक्ष्मी सहनी विनोद राय लालबाबू सहनी सहित कई ग्रामीण महिलाएं स्वजन को सांत्वना दे रहे थे।