तल्खी की ओर मौसम, नौ दिनों में 7.3 डिग्री चढ़ा तापमान
मुजफ्फरपुर। मौसम का मिजाज तल्खी की ओर है। गर्मी हर दिन बढ़ रही है। पिछले नौ दिनों में अधिकतम तापमान
मुजफ्फरपुर। मौसम का मिजाज तल्खी की ओर है। गर्मी हर दिन बढ़ रही है। पिछले नौ दिनों में अधिकतम तापमान में 7.3 डिग्री की वृद्धि हुई है। एक मई को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस था जबकि नौ मई को यह 37.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। लंबे समय के बाद पछुआ हवा चली। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 13 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। इससे लू चलने की आशंका होने लगी है।
मई के नौ दिनों में यह रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
1 मई - 30.4 - 31.7
2 मई - 30.8 - 24.0
3 मई - 30.9 - 22.5
4 मई - 31.0 - 23.0
5 मई - 31.9 - 22.1
6 मई - 34 .2 - 24.5
7 मई - 35.5 - 24.6
8 मई - 35.9 - 21.7
9 मई - 37.7 - 23.0 किसानों के लिए समसामयिक सुझाव : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने इस मौसम कृषि कार्य को लेकर सुझाव जारी किया है। इसके अनुसार
- हाल के दिनों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी है। यह बुआई के लिए अनुकूल है।
- 15 मई से हल्दी की बुआई की जा सकती है। इसके लिए राजेंद्र सोनिया व राजेंद्र सोनाली उत्तर बिहार के लिए अनुशंसित प्रभेद हैं।
- गरमा सब्जियों वाली खेतों की निकाई-गुड़ाई करें।
- 15 मई से अदरक की बुआई करें। इसके लिए मरान व नदिया उत्तर बिहार के लिए अनुशंसित प्रभेद हैं।
- ओल की बुआई जल्द से जल्द पूरा करें। उत्तर बिहार के लिए गजेंद्र इसका अनुशंसित प्रभेद है।