दीपावली-छठ पर घर आने वालों की बल्ले-बल्ले, बिहार की बसों के किराये में मिलेगी 25 प्रतिशत तक छूट
दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 5 नवंबर से अंतर-राज्यीय बस सेवा शुरू कर रहा ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
5 नवंबर से अंतर-राज्यीय बस सेवा शुरू होगी।
किराये में 20-25% तक की छूट मिलेगी।
आज से ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । दीपावली व छठ पर्व के अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों एवं पीपीपी मोड पर एसी व नन एसी बसों का इंटर स्टेट परिचालन पांच नवंबर से शुरू हो जाए्गा।
रविवार से इन बसों के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। यात्री बीएसआरटीसी के साइट पर जाकर आनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के सीतामढ़ी, मोतिहारी, सिवान से करीब 42 बसों का परिचालन होगा।
मुजफ्फरपुर के साथ ही सीतामढ़ी से खुलने वाली बसे इमलीचट्टी होते हुए जाएंगी। दिल्ली, हरियाणा, गुड़गांव, झारखंड, यूपी के लिए चलने वाले इन बसों में यात्रियों को किराये में 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
बसों के रूट व भाड़ा तय कर लिया गया है। रविवार को भी निगम के कार्यालय खुले रहेंगे। बसों के परिचालन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर से दिल्ली, झारखंड, यूपी, हरियाणा, गुड़गांव का किराया तय कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार निगम ने सरकार से मिलने वाले अनुदान को हटाकर कई रूटों में किराया तय किया है। कई रूटों पर बसों की संख्या व किराया तय किया जा रहा है।
इस तरह तय किया गया रूट व किराया
- मुजफ्फरपुर-दिल्ली : सीटिंग किराया 1074 से 1195, स्लीपर 1767 रुपये
- सीतामढ़ी-दिल्ली : सीटिंग 1290, स्लीपर 1892
- सिवान - दिल्ली : सीटिंग 1029, स्लीपर 1542
- मुजफ्फरपुर - रांची : 546 रुपये
- लौकहा - बदापुर : सीटिंग 1503, स्लीपर 2148
(नोट : किराये में आंशिक संशोघन संभव है, निगम की बेवसाइट पर किराये का पूर्ण विवरण उपलब्ध है)
पथ परिवहन निगम की बसों एवं पीपीपी मोड पर बसों का परिचालन होगा। किराये में 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। बीएसआरटीसी की बेवसाइट पर जानकारी उपलब्ध होगी। आज से आनलाइन बुकिंग शुरू होगी।
रविकांत नारायण, क्षेत्रीय प्रबंधक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम