Top Muzaffarpur News of the day, 19 September 2019, पूर्व संवासिन से सामूहिक दुष्कर्म की जांच करने पहुंचे सीआइडी के डीआइजी, सकरा से एक ट्रक शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Top Muzaffarpur News of 19 September 2019। शाम छह बजे तक की मुजफ्फरपुर की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Top Muzaffarpur News of 19 September 2019। शाम छह बजे तक की मुजफ्फरपुर की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
पूर्व संवासिन से सामूहिक दुष्कर्म की जांच करने पहुंचे सीआइडी के डीआइजी West champaran News
बालिका गृह की पूर्व संवासिन से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए गुरुवार को सीआइडी के डीआइजी प्रेमनाथ मिश्र बेतिया पहुंचे हैं। वे सर्किट हाउस में इस कांड से जुड़े पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बताया जाता है कि बैठक में वे अब तक की जांच की जानकारी ले रहे। इस कांड की जांचकर्ता थानाध्यक्ष पूनम कुमारी से तथ्यों के बारे में पूछताछ की।
उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता, सकरा से एक ट्रक शराब बरामद, दो गिरफ्तार Muzaffarpur News
उत्पाद विभाग की टीम ने एक और सफलता हासिल की है। टीम ने छापेमारी कर शराब लदे एक ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ कर मुख्य धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि शराब का मिलान किया जा रहा है। इसके बाद ही विस्तार से जानकारी देना संभव हो सकेगा।
साली की मदद करने पर बेला में कारोबारी को मारी गई गोली Muzaffarpur News
साली की मदद करने की वजह से कारोबारी पितांबर झा को गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। बेला पुलिस का कहना है कि घायल कारोबारी के पुत्र से पूछताछ में यह जानकारी मिली है। अब पुलिस को घायल कारोबारी के बयान का इंतजार है।
मुजफ्फरपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खिलाया जा रहा चावल और मिर्च का चोखा, जानिए छात्राओं की स्थिति Muzaffarpur News
सरकार हर स्तर पर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है। लेकिन,इसको उसी रूप में लागू कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत साहेबगंज प्रखंड के शाहपुरपट्टी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संदर्भ में यह बात 100 फीसद सही है। यहां रहने वाली छात्राओं को खाने में केवल चावल और मिर्च का चोखा दिया जाता है। नहाने के लिए साबुन नहीं दिया जाता। तेल का यहां रह रहीं छात्राओं को आजतक दर्शन ही नहीं हुआ।
दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए सिंहवाहिनी का चयन Sitamarhi News
सोनबरसा प्रखंड की सिंहवाहिनी पंचायत को भारत सरकार के पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2019 के 'दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार' के लिए चुना है। बिहार की दो अन्य पंचायतें भी इस पुरस्कार के लिए चुनी गई हैं। इसमें जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड की धरनई व नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड की दामोदरपुर बलधा पंचायत शामिल हैं। पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. संजीव पटजोशी ने इस बाबत मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। ज्ञात हो कि हाल ही में सिंहवाहिनी की मुखिया रितु जायसवाल को अंतरराष्ट्रीय सम्मान 'फ्लेम लीडरशिप अवार्ड 2019' से सम्मानित किया गया था।