Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम जा रहीं नेपाल की तीन लड़कियां मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराई गईं

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Mon, 26 Jul 2021 09:00 AM (IST)

    मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश। नेपाल से चार महिलाओं के साथ लाई जा रही थीं तीनों लड़कियां। सकरी में पुलिस ने बस को रोका चार महिलाओं में दो तस्कर। एसएसबी कैंप से सूचना मिली थी कि नेपाल से तीन लड़कियां बस से गुरुग्राम मजदूरी करने के लिए लाई जा रही।

    Hero Image
    बस से तीनों लड़कियों के साथ चार महिलाओं को थाने पर लाया गया।

    पंडौल ( मधुबनी), संस। बाल मजदूरी के लिए नाबालिग लड़कियों को नेपाल से गुरुग्राम ले जा रहे मानव तस्कर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। बाल कल्याण समिति ने सकरी थाना के सहयोग से तीन लड़कियों को मुक्त करा लिया। जबकि, साथ जा रही चार महिलाओं को भी पकड़ा। इसमें दो महिलाएं तस्कर हैैं। सभी नेपाल की निवासी हैैं। चाइल्ड लाइन, मधुबनी के कर्मी सन्नी कुमार ने बताया कि एसएसबी कैंप से सूचना मिली थी कि नेपाल से तीन लड़कियां बस से गुरुग्राम मजदूरी करने के लिए लाई जा रही हैैं। तलाश को दौरान पता चला कि लौकहा से दिल्ली के लिए एक बस खुली है। इसमें तीनों लड़कियां व चार महिलाएं हैैं। चाइल्ड लाइन कर्मियों ने अररिया संग्राम ओपी, झंझारपुर और भैरवस्थान थाने की पुलिस को रास्ते में बस रोकने के लिए सूचित किया। मगर पुलिस के एनएच-57 पर पहुंचने से पूर्व ही बस निकल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाद में सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान, एसआइ अमरनाथ ठाकुर व विमल कुमार ङ्क्षसह की मदद से बस को मोहन बढिय़ाम में एनएच-57 पर रोका गया। बस से तीनों लड़कियों के साथ चार महिलाओं को थाने पर लाया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चियों और महिलाओं को तस्कर दिल्ली में काम दिलाने के बहाने नेपाल से ले जा रहे थे। हिरासत में ली गई महिला तस्कर ने बताया कि सभी नेपाल के हैं। काम की तलाश में दिल्ली में जा रहे थे। नाबालिग तीनों लड़कियां रिश्तेदार हैं। वे भी काम करने जा रही थी। सूत्रों के अनुसार चार में दो महिलाएं तस्कर हैं। जबकि, दो महिलाएं लड़कियों के साथ लाई जा रही थीं। चाइल्ड केयर कर्मियों ने सभी को बाल कल्याण समिति, मधुबनी के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई जारी थी।  

    नकदी समेत ढाई लाख की चोरी

    मोतीपुर (मुजफ्फरपुर), संस : कथैया थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में मो. हेमन के घर शनिवार की देर रात चोरों ने नकदी समेत ढाई लाख की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया गया कि गृहस्वामी सपरिवार घर की छत पर सोए थे। तभी चोरों ने घर के पीछे लगी खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश कर ट्रंक व अलमारी तोड़ नकदी, कीमती कपड़े, आभूषण सहित ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। रविवार की सुबह जगने पर घर का सामान इधर-उधर देख अवाक रह गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अबतक लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner