Move to Jagran APP

VIDEO : पश्चिम चंपारण में तेंदुए के हमले में चार घायल, गांव में दहशत West champaran News

मदनपुर वन क्षेत्र के जरलहिया में रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी प्रयास जारी है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 09:26 AM (IST)
VIDEO : पश्चिम चंपारण में तेंदुए के हमले में चार घायल, गांव में दहशत West champaran News
VIDEO : पश्चिम चंपारण में तेंदुए के हमले में चार घायल, गांव में दहशत West champaran News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिला अंतर्गत नौरंगिया थाना के सिरिसिया गांव में रविवार की सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी पहचान अशोक कुमार, फागु चौहान, मुन्ना सहनी और पप्पू बीन के रूप में की गई है। इनमें अशोक कुमार की स्थिति गंभीर है। पीडि़तों की चीख-पुकार के कुछ ही देर बाद लागों की भीड़ वहां जमा हो गई। जिसके बाद गांव के ही इब्राहिम की झोपड़ी में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने शनिवार की रात बकरी का शिकार किया। उसके बाद रात भर वहीं रहा। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वे पहुंचे। उसी समय हमला बोल दिया। 

loksabha election banner

यहां देखें वीडियो 

 

सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तेंदुए के आने की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी प्रयास जारी है। लोगों ने कहा कि तेंदुए ने पहले बकरी काे अपना शिकार बनाया इसके बाद लोगों पर हमला किया। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.